अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने एक ट्वीटर संदेश में ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध ट्रम्प के दोहरे रवैय्ये की कड़ी आलोचना की है।
जवाद ज़रीफ़ ने अपने बयान में कहा है डोनाल्ड ट्रम्प ईरानी राष्ट्र का असामान्य सम्मान करने के लिए अजीब तरीका अपनाते हैं।
ईरानी विदेशमंत्री ने आगे कहा कि ट्रम्प एक ओर ईरानी राष्ट्र को आतंकवादी बताते हैं और इन ईरानी नागरिकों की अमेरिका यात्रा को बैन करवाते हैं जबकि दूसरी ओर ईरानी राष्ट्र के साथ हमदर्दी जताते हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बच्चों की तरह फ़ार्स की खाड़ी के नाम का अपमान करते हैं। बल्कि वह परमाणु समझौते के आर्थिक फ़ायदों से वंचित रख कर उनकी मदद करने का दावा करते हैं।
5 जनवरी 2018 - 16:11
समाचार कोड: 875884
ईरानी विदेशमंत्री ने कहा कि ट्रम्प एक ओर ईरानी राष्ट्र को आतंकवादी बताते हैं और इन ईरानी नागरिकों की अमेरिका यात्रा को बैन करवाते हैं जबकि दूसरी ओर ईरानी राष्ट्र के साथ हमदर्दी जताते हैं।